Description
Virendra Narayan Jha
इन दिनों
हिंदी साहित्य के वरिष्ठ लेखक और कवि वीरेन्द्र नारायण झा ‘वीरेन’ की यह पुस्तक एक उत्कृष्ट कविता-संग्रह है। इस कविता संग्रह में इनकी सभी कविताएं जहां पठनीयता का पुट लिये हैं, वहीं इनमें आपको किस्सागोई का प्रभावी पक्ष मुखर होता दिखेगा। कविताओं की खासियत यह भी है कि वे छोटी-छोटी हैं, पर अपने संदेश मुखरता से देने में सक्षम हैं। इस संग्रह की दूसरी खासियत यह है कि इनमें सत्ता के समाज विरोधी चरित्र को बखूबी उभारने में लेखक ने कोई कोर-कसर नहीं रखी। अतः यह कृति आपको अवश्यमेव पसंद आएगी।






