Description
Dr. Budhinath Mishra
गौरवशाली प्रकाशन – इंडिया नेटबुक्स से प्रकाशित कविता-श्रृंखला के अंतर्गत छपकर आई यह पुस्तक – कवि के मन से- जिसके लेखक- बुद्धिनाथ मिश्र हैं, जो हिंदी साहित्य के वरिष्ठ कवि, लेखक एवं शीर्षस्थ गीतकार हैं, और हाल ही में वे इसी पुस्तक पर सम्मानजनक राशि से पुरस्कृत व सम्मानित हुए हैं।
इनकी यह कृति, जिसमें उनके लिखे एक सौ एक सुंदर-भावपूर्ण गीत और नवगीत दोनों शामिल हैं। जीवन के लगभग तमाम पक्षों पर लेखनी चलाकर कवि-गीतकार ने एकदम अलग ढंग से इन्हें सृजित किया है। इन गीतों में प्रयुक्त भाषा एकदम सरल है। इस बात में कोई शंका नहीं है कि पाठक इस पुस्तक के गीतों-कविताओं को जितना पढ़ेंगे, मनन करेंगे उतना ही गहरा अर्थ वे निकाल सकेंगे। यूं तो सभी पाठकों को इस कविताओं-गीतों की इस पुस्तक को अवश्य पढ़ना चाहिए, और खासकर काव्य विधा में रुचि रखनेवाले पाठकों के लिए तो यह कृति सचमुच ‘सोने पर सुहागा’ है।






