Description
Dr. Sanjeev Kumar
Dr. Harish Kumar Singh
लघुकथा सागर (भाग- 3)
यह पुस्तक है मालवा के चुनिंदा लघुकथाकारों की चुनिंदा लघुकथाओं पर आधृत। पुस्तक आई है – डॉ. संजीव कुमार जी के कुशल संपादन में, एवं डॉ. हरीश कुमार सिंह के सधे संपादन में। इस संकलन में शामिल सभी ग्यारह लघुकथाकार सिर्फ मालवा के ही नहीं, बल्कि देश के सुविख्यात और नामधारी लघुकथाकार के रूप में प्रतिष्ठित हैं। किताब में शामिल समस्त लघुकथाओं की विषय सामग्री रोचक और जिंदगी के विभिन्न पक्षों को बहुत ही सहजता से सामने लाती है। लघुकथाएं पढ़ने में रुचि रखनेवाले पाठकों को यह ‘लघुकथा सागर’ किताब पढ़ना इसलिए भी उचित है कि उन्हें इस पुस्तक रूपी एक ही मंच पर उत्कृष्ट लघुकथाकारों की लिखी सुंदर-सार्थक, भावपूर्ण लघुकथाएं पढ़ने का सुअवसर मिल रहा है। इस पुस्तक की खासियत यह भी है कि दोनों संपादकों ने मालवा के विभिन्न लघुकथाकारों का परिचय, चित्र सहित पुस्तक में शामिल किया है, जोकि लघुकथाओं के पूर्व ही साथ में दिया गया है, यह उत्कृष्ट कार्य सर तरह से पाठकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।







