Description
Dr. Santosh Khanna
विदुषी लेखिका व चिंतक डॉ. सन्तोष खन्ना की हाल ही में छपकर आई – ‘भारत का गौरवशाली वसंत समय’ शीर्षकांतर्गत यह पुस्तक, जो अपने आप में अनूठी कृति है। इस किताब में लेखिका के विभिन्न दृष्टिकोणों से लिखे गये तेईस आलेख हैं, जो कि हरेक खुद को पढ़े जाने की दरकार रखते हैं। इन आलेखों में जहां भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, विवाह संस्था, परिवार, स्वस्थ समाज, शिक्षा नीति, उच्च शिक्षा आदि की स्थिति पर गंभीरता से विचार और स्थिति में सुधार को लेकर चिंतन और व्याख्या की गयी है, तो वहीं रामचरितमानस पर सुंदर सारगर्भित आलेख कौतुक का विषय है। तो अन्य खासियत इस आलेख पुस्तक की यह भी है कि ‘रामायण: प्रश्नों के स्वर’ – कृतिकार डॉ. संजीव कुमार की कृति पर आधृत जो नवीन उद्भावनाओं का अद्भुत दस्तावेज है, उस पर भी सटीकता से एक अलग प्रभावी तरीके से लिखा गया है।
भारतीय संस्कृति और अध्यात्म व स्वस्थ समाज पर सोचने और समझने वाले पाठक वर्ग के लिए ये पुस्तक पढ़ना हर दृष्टिकोण से लाभकारी विषय रहेगा।







