Description
By Ashok Gautam
सुप्रसिद्ध लेखक अशोक गौतम की यह नवीन पुस्तक -‘चॉइसलैस ख्वाहिशलैस होने के सुख’ है। यह पुस्तक व्यंग्य शैली में लिखी गयी अच्छे, तीखे, पठनीय व्यंग्य-संग्रहों की एक उम्दा पुस्तक है। किसी व्यंग्य-संग्रह की पुस्तक में हर व्यंग्य लेख में व्यंग्य की वो जो मुख्य शर्त होती है कि–‘हर हाल में व्यंग्य में पैनापन बने रहना अत्यंत आवश्यक है।’ वही पैनापन लेखक के इस व्यंग्य-संग्रह में सहजता से हर तरफ दिखता है और पठनीय बनाने में सक्षम है और व्यंग्य का यही पैनापन इन व्यंग्यों को अधिक सफल व संदेश संप्रेषणीयता में एकदम उम्दा बनाता है। इस किताब में लिखे सभी व्यंग्यों में समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं या बातों को एक अलग रोचक व दिल छू लेने वाले अंदाज में रचकर लेखक ने एक उत्कृष्ट लेखकीय कार्य करके यह एक उम्दा व्यंग्य-संग्रह तैयार किया है। लेखक-व्यंग्यकार का यह व्यंग्य-संग्रह अच्छे साहित्य के अच्छे व्यंग्य को पढ़नेवाले पाठकों के लिए यह उम्दा पठनीय सिद्ध होकर ही रहेगा। अतः उन्हें इस उम्दा व्यंग्य पुस्तक को जरूर पढ़ना चाहिए।







