Description
Madan Gopal Ldha
पुस्तक: हरे रंग का मफलर
चर्चित व लोकप्रिय लेखक मदन गोपाल लढ़ा की यह पुस्तक है उनकी लिखी उम्दा कहानियों का संग्रह। यह कहानियों का ऐसा गुलदस्ता कहा जा सकता है, जिसमें जिंदगी के रंगों को उकेरती हैं ये कहानियां। उसकी एक स्थिति यह भी कही जा सकती है कि यह जमीन से लेखक के जुड़ाव को भी दिखाती हैं। इस कहानी-संग्रह के केंद्र में आम आदमी की दिन-प्रतिदिन की जीवन-चर्या ही है, और बहुत ही सहज और सरल भाषा में कहानीकार ने इन कहानियों का सृजन किया है। अच्छी कहानियां पढ़ने में रुचि रखनेवाले पाठकों के लिए बहुत सुंदर ढंग से परोसा है, जिससे बहुत आसानी से कहानी को पढ़ने की क्षुधा रखनेवाले पाठक वर्ग को इस विधा के माध्यम से संतुष्टि प्राप्त हो सके। इस कहानियों की पुस्तक को पाठकों को अवश्य पढ़ना चाहिए।







