Description

Dr. Sanjeev Kumar

हनुमान जी भारतीय संस्कृति में शक्ति भक्ति ज्ञान साहस और विनम्रता के आदर्श प्रतीक हैं। पुस्तक में बाल हनुमान की सूर्य को फल समझकर निगलने की ,आसमान में उड़ने की लीला, इंद्र के वज्र का प्रभाव तथा देवताओं से प्राप्त वरदानों जैसे रोचक प्रसंगों के माध्यम से उनकी असाधारण शक्तियों का परिचय मिलता है। हनुमान जी केवल बल के प्रतीक नहीं बल्कि ज्ञान और विवेक के भी अद्वितीय उदाहरण हैं। सूर्यदेव को गुरु मानकर उन्होंने वेद शास्त्र और विविध विद्याओं का अध्ययन किया। उनका जीवन बताता है कि शक्ति तभी सार्थक होती है जब उसके साथ अनुशासन विनम्रता और सद्बुद्धि हो। प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य निष्ठा और निस्वार्थ सेवा उन्हें भक्ति का सर्वोच्च आदर्श बनाती है। भारतीय परंपरा में हनुमान जी को संकटमोचनए रक्षक और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति माना जाता है। उनका चरित्र पाठकों को कठिन परिस्थितियों में साहस बनाए रखने, अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने और अहंकार से दूर रहने की प्रेरणा देता है।

मारुति नंदन उन पाठकों के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक पुस्तक हैए जो हनुमान जी के चरित्रए शक्तियोंए ज्ञानए भक्ति और सांस्कृतिक महत्व को समझना चाहते हैं। यह पुस्तक उनके जीवन.प्रसंगों के माध्यम से ऐसे मूल्य सामने रखती हैए जिन्हें दैनिक जीवन में अपनाकर साहसए विश्वासए विनम्रता और सेवा.भाव को मजबूत किया जा सकता है।

Additional information

Weight .02 kg
Dimensions 24 × 14 × 1 cm